काठमांडू : भारत से पहली बार पैसेंजर ट्रेन पहुंचने पर नेपाल में हर्ष का माहौल है। रविवार को ट्रायल के तहत ट्रेन बिहार के बथनाहा से नेपाल के मोरंग पहुंची, तो हजारों लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। भारतीय रेल नेटवर्क को नेपाल से जोड़ने वाला यह मार्ग 18.1 किलोमीटर का है। इस रेल-गाड़ी पर पर भारत और नेपाल के ध्वज फहरा रहे थे। यह बिहार में बथनाहा से नेपाल के मोरांग जिले में कटहरी होते हुए कटहरी स्टेशन पर पहुंची।
अधिकारियों ने बताया कि नेपाल की ओर हजारों की संख्या में लोगों ने स्टेशन पर पहुंचकर इस रेलगाड़ी का स्वागत किया। इस रेल लाइन पर रेलगाड़ी के आवागमन का परीक्षण भारतीय रेल के अभियंताओं की निगरानी में किया गया। इसमें निर्माण कंपनी के अधिकारी भी शामिल थे। इस 18.1 किलोमीटर के रेलमार्ग का 13.1 किलोमीटर हिस्सा नेपाल में पड़ता है। इस रेलमार्ग की अनुमानित लागत 4.48 अरब डॉलर है। भारत ने यह धन भारत अपनी आर्थिक सहयोग नीति के तहत खर्च कर रहा है। हालांकि नेपाल और भारत ने इस योजना को दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन भूमि के मुआवजा समेत अन्य विवादों के के चलते इसमें देरी हुई।


Download Android App
Download iOS App



