पांच साल में मोदी सरकार की कोई उपलब्धि नहीं : चिदंबरम

Summary :

चिदंबरम ने कहा, पांच साल की शुरुआत में विकास, नौकरी और हर नागरिकों के खाते में धन का वादा किया गया था। पांच साल के अंत में कोई उपलब्धि नहीं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पांच साल पहले किये गए वादों को पूरा नहीं किया और उसकी कोई उपलब्धि नहीं है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने विकास, रोजगार और लोगों के बैंक खाते में रकम जमा करने के वादों के साथ अपना कार्यकाल शुरू किया था लेकिन अब वह भव्य मंदिर, मूर्ति, तोहफों के वादे कर रही है।

चिदंबरम की टिप्पणी हाल में मोदी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा के अनावरण और भगवान राम के जन्मस्थल अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के भाजपा के वादे की पृष्ठभूमि में आयी है।

कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट में कहा, ”पांच साल की शुरुआत में विकास, नौकरी और हर नागरिकों के खाते में धन का वादा किया गया था। पांच साल के अंत में कोई उपलब्धि नहीं। नया वादा भव्य मंदिर, ऊंची प्रतिमा और तोहफों का है।” लोकसभा चुनाव के करीब आने के साथ चिदंबरम ने भाजपा द्वारा चुनाव से पूर्व किये गए वादों को पूरा करने में कथित नाकामी पर मोदी सरकार पर हमला तेज कर दिया है।

PM मोदी का विपक्ष पर आरोप, कहा – मुंह खोलते ही AK47 की तरह निकलता है झूठ

Desk Team