कांग्रेस ने गुरुवार को सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और इसे ‘ईंधन लूट’ करार दिया। सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में गुरुवार सुबह क्रमश: 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम और 4.25 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि की गई। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि ईंधन की कीमत में वृद्धि के कारण महंगाई अधिक हो गई है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार के ‘ईंधन लूट’ कार्यक्रम ने मुद्रास्फीति में वृद्धि की है।

कांग्रेस ने साधा केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना
पिछले 14 दिनों में सीएनजी की कीमतों में 11.60 रुपये प्रति किलो और पीएनजी में 10.10 रुपये प्रति एससीएम की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा, मुद्रास्फीति और कितने रिकॉर्ड बनाएगी और इससे लोगों को कितना नुकसान होगा। बुधवार को विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि महंगाई पिछले 17 महीनों में अपने उच्चतम स्तर पर है और प्रधानमंत्री को अपना ‘अच्छे दिन’ वाला बयान वापस लेना चाहिए।
उन्होंने कहा, सात फीसदी पर महंगाई अब 17 महीने में सबसे ज्यादा है। मैं नम्रतापूर्वक नरेंद्र मोदी जी से इन ‘अच्छे दिनों’ को तुरंत वापस लेने का अनुरोध करता हूं। भारत के लोगों के पास पर्याप्त ‘अच्छा समय’ है।



Download Android App
Download iOS App



