कांग्रेस ने शुक्रवार को एलपीजी, पेट्रोल और डीजल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ नींबू की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र पर हमला बोला और कहा कि इस गर्मी में ‘महंगाई की लहर’ लू से आगे निकल जाएगी। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, नींबू की कीमतें 300 रुपये पार कर गई हैं और हरी मिर्च की कीमतें अब फ्यूल से अधिक हो गई हैं !!
उन्होंने आगे कहा, भाजपा सरकार के कारण इस बार गर्मी की लहर से भी ज्यादा क्रूर ‘महंगाई की लहर’ होगी। भारत में एलपीजी की कीमत दुनिया में सबसे ज्यादा होने की खबरों के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि मोदी सरकार के दावे बेनकाब हो रहे हैं। शेरगिल ने ट्वीट किया, भाजपा के नारे ‘अच्छे दिन, सबका साथ-सबका विकास, देश नहीं झुकने दूंगा’ की कीमत देश को चुकानी पड़ रही है।
‘भाईयों बहनों देखो बीजेपी का कमाल-सरकार मालामाल-जनता कंगाल !!’
कांग्रेस केंद्र के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों, उर्वरकों और आवश्यक दवाओं की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर पार्टी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मोदी सरकार द्वारा आम लोगों के लगातार शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए राजभवनों और राज्य सचिवालयों के सामने सभी राज्यों में महंगाई मुक्त भारत मार्च निकाला गया।
पार्टी ने कहा है कि सरकार उच्च उत्पाद शुल्क के माध्यम से लगभग 26 लाख करोड़ रुपये की कमाई से संतुष्ट नहीं है। अब वह हाल ही में करों की वृद्धि लोगों पर अतिरिक्त 1.56 लाख करोड़ रुपये का बोझ डालने जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



