PM मोदी आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना से मचा हड़कंप, SPG और दिल्ली पुलिस अलर्ट

Summary :

सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के ऊपर एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु देखी गई, जिसके ड्रोन होने का संदेह है,

सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के ऊपर  एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु देखी गई, जिसके ड्रोन होने का संदेह है, दिल्ली पुलिस के मुताबिक उन्हें सुबह 5:30 बजे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप  से सूचना मिली कि लोक कल्याण मार्ग इलाके में पीएम आवास के ऊपर एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु देखी गई है। अधिकारियों ने कहा कि यह क्षेत्र ‘नो-फ्लाई’ जोन के अंतर्गत आता है।
जांच के दौरान नहीं मिली अभी तक कोई वस्तु
दिल्ली पुलिस ने कहा, एनडीडी नियंत्रण कक्ष में प्रधानमंत्री आवास के पास एक अज्ञात उड़ने वाले वस्तु के संबंध में एक सूचना प्राप्त हुई थी। एसपीजी ने सुबह 5:30 बजे पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने कहा, आस-पास के इलाकों में गहन तलाशी ली गई लेकिन अभी तक ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम  से भी संपर्क किया गया है और उन्हें पीएम आवास के पास ऐसी कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली है। अधिकारियों ने कहा, फिलहाल संवेदनशील इलाका होने के कारण पुलिस जांच कर रही है। तथ्यों की पुष्टि के बाद ही चीजें स्पष्ट होंगी।

Desk Team