छत्तीसगढ़ में लगेगा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, जानें- कब और कहां है कार्यक्रम

Summary :

छत्तीसगढ़ में अब बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगने जा रहा है। जिसको लेकर आयोजक तैयारियों में जुट गए हैं।लेकिन, अभी धीरेंद्र शास्त्री के कथा सुनाने की तारीखों का पुख्ता तौर पर एलान नहीं हुआ है।

छत्तीसगढ़ में अब बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगने जा रहा है। जिसको लेकर आयोजक तैयारियों में जुट गए हैं।लेकिन, अभी धीरेंद्र शास्त्री के कथा सुनाने की तारीखों का पुख्ता तौर पर एलान नहीं हुआ है।आशंका जताई जा रही है कि वह 22 सितंबर से 27 सितंबर तक भिलाई में हनुमंत कथा सुनाएंगे। इसके साथ ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री दरबार  भी  लगाएंगे। 
 पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा भिलाई में होने की आशंका
आपको बता दें चुनावी साल में धीरेंद्र शास्त्री जल्द भिलाई में सुनाएंगे हनुमंत कथा यह आयोजन बोलबम समिति द्वारा कराया जा रहा है। जब छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल रहेगा उस समय पंडित धीरेंद्र शास्त्री भिलाई विशाल सभा लगाकर हनुमंत कथा सुनाएंगे। उनकी सभा में हजारों लोग पहुचेंगे। हांलाकि अभी कथा स्थल का चयन नही हुआ है, और न पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भिलाई आने के तारीख तय हुई है। लेकिन आयोजको ने बताया है कि 22 से 27 सितंबर तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा भिलाई में होने की आशंका है। 
बोलबम समिति के अध्यक्ष व आयोजक दया सिंह ने बताया कि यह हनुमान कथा विशाल होगी और हनुमान कथा के साथ-साथ पंडित धर्मेंद्र शास्त्री का दरबार भी लगेगा। तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा कि 22 सितंबर से 27 सितंबर तक यह आयोजन हो सकता है। दया सिंह ने बताया कि अभी कार्यक्रम कहां पर होगा, यह जल्द तय हो जाएगा। यह कथा विशाल होगा।
भिलाई में भी भगवा ध्वज का परचम लहराएगा‌
दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ में दूसरी बार लगाएंगे दरबार तैयारियां हो गई  शुरू। बता दें कि इससे पहले रायपुर के गुढ़ियारी में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री आए थे और छत्तीसगढ़ में दूसरी बार वह भिलाई में कथा कहने के लिए आ रहे हैं।आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर हमारी तैयारी शुरू हो गई है।पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भिलाई को वक्त दे दिए हैं। जिस तरह देश में भगवा धारी का झंडा लहरा रहे हैं इसी प्रकार भिलाई में भी भगवा ध्वज का परचम लहराएगा‌ ।

Desk Team