Instagram Down: इंस्टाग्राम यूजर्स के अकाउंट हो रहे अपने आप सस्पेंड, फॉलोवर्स भी हो रहे कम, यूजर्स परेशान

Summary :

इंस्टाग्राम के कई यूजर्स अकाउंट सस्पेंशन की शिकायत कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इंस्टा ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.अकाउंट सस्पेंड होने की वजह से कई लोग परेशान हैं ट्विटर पर इसकी शिकायत कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम के कई यूजर्स अकाउंट सस्पेंशन की शिकायत कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इंस्टा ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. अकाउंट सस्पेंड होने की वजह से कई लोग परेशान हैं ट्विटर पर इसकी शिकायत कर रहे हैं। 
क्या आप भी इंस्टाग्राम चलाते हैं, तब तो फिर आपको जरूर अकाउंट सस्पेंशन की प्रॉब्लम हो रही होगी तो आपको बता दें कि यह प्रॉब्लम सिर्फ आपको ही नहीं, बल्कि कई लोगों के साथ हो रही है, जो ट्विटर पर आकर शिकायत भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कई लोगों के फॉलोवर्स में भी तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। ध्यान रहे कि इंस्टाग्राम से पहले कुछ देर के लिए वाट्सएप भी बंद हुआ था। हालांकि, वाट्सएप शुरू हो चुका है, लेकिन वाट्सएप ने अपने बंद होने की वजह नहीं बताई है।
ट्विटर के अपने Instagram Comms ने कहा



इंस्टाग्राम ने भी प्लेटफॉर्म डाउन होने की पुष्टि की है। कंपनी ने ट्विटर के अपने Instagram Comms अकाउंट से कहा कि हमें पता है कि आप में से कुछ लोगों को अपना इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस करने में समस्या आ रही है। हम इसकी जांच कर रहे हैं और असुविधा के लिए खेद है

Desk Team