इंटेल के CEO ने PM मोदी से की मुलाकात

Summary :

प्रौद्योगिकी कंपनी इंटेल के सीईओ पेट्रिक जेलसिंगर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

प्रौद्योगिकी कंपनी इंटेल के सीईओ पेट्रिक जेलसिंगर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों के बीच तकनीक, अनुसंधान और नवाचार के विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद इंटेल के सीईओ द्वारा किए गए ट्वीट पर मोदी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
भारत के साथ इंटेल के तीन दशक की साझेदारी का उत्सव
जेलसिंगर ने मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ”भारत के साथ इंटेल के तीन दशक की साझेदारी का उत्सव।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”पेट्रिक जेलसिंगर आपके साथ मुलाकात कर खुशी हुई। हमने तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से संबंधित विषयों पर उत्कृष्ट चर्चा की।”

Shera Rajput