दोस्ती करना या दोस्त की शादी में शामिल होना अपराध है? कांग्रेस ने किया राहुल गांधी का बचाव

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने नेपाल वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, भाजपा के नेता इस वीडियों को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं और कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने नेपाल वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता इस वीडियों को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं और कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। वहीं राहुल गांधी का बचाव करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर पलटवार किया है, उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस वीडियो में कुछ भी गलत नहीं है, राहुल अपनी एक दोस्त की शादी में शामिल होने नेपाल गए हैं। नेपाल का दौरा उनका निजी है इसका राजनीति से कोई लेनदेन नहीं है। 
सुरजेवाला ने किया राहुल गांधी का बचाव 
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी काठमांडु में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गए हैं, यह उनका निजी दौरा है। उन्होंने आगे कहा कि शादी करना, दोस्त कि शादी में शामिल होना या किसी से दोस्ती करना अभी इस देश में अपराध घोषित नहीं हुआ है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है प्रधानमंत्री मोदी इन सभी चीजों को भारत में अपराध घोषित कर दें। सुरजेवाला ने आगे कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह बिना बुलाए पाकिस्तान में शामिल होने नहीं गए हैं। 
भाजपा पर साधा निशाना, कही यह बात 
उन्होंने कहा, राहुल गांधी भारत के मित्र पड़ोसी देश नेपाल में अपनी एक दोस्त की शादी शरीख होने पहुंचे हैं, वह जिस मित्र की शादी में गए हैं वह पत्रकार है। बता दें कि इस मामले में भाजपा के कई बड़े नेताओं ने राहुल का घिराव करते हुए उनपर राजनीति में दिलचस्पी ना दिखाने के आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता और प्रवक्ता ने शहजाद पूनावाला ने कहा, राहुल गांधी क्या कर रहे हैं यह उनका पर्सनल मैटर है लेकिन इस वक्त जोधपुर में अशांति फैली है, राजस्थान हिंसा की आग में जल रहा है जहां कांग्रेस की सरकार है और राहुल गांधी चिंता व्यक्त करने की जगह नेपाल में पार्टी कर रहे हैं। 
वायरल वीडियो पर भाजपाइयों की प्रतक्रिया 
भाजपा के आईटी प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि “राहुल गांधी तब भी एक नाइट क्लब में थे जब मुंबई को सीज किया गया था। वह अब भी एक नाइट क्लब में हैं जब उनकी पार्टी गहरे संकट से गुजर रही है।” इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा, वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नयी बात नहीं रही है। 

Desk Team