Israel ने लेबनान पर की एयर स्ट्राइक, एक की मौत अन्य पांच घायल

Summary :

Israel Lebanon War: इजरायल ने एक बार फिर लेबनान पर कार्रवाई कर दी है, इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर हवाई हमले किए। इन हमलों में एक महिला की मौत हो गई और पांच नागरिक घायल हो गए। Highlights Israel ने लेबनान पर की एयर स्ट्राइक हमले एक की मौत अन्य पांच घायल Israel ने हमास के खिलाफ जंग का किया ऐलान Israel ने लेबनान पर की एयर स्ट्राइक इजरायल(Israel)ने एक बार फिर लेबनान पर हवाई हमले किए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान पर हवाई हमले किए। इन हमलों में एक महिला की…

Israel

Israel Lebanon War: इजरायल ने एक बार फिर लेबनान पर कार्रवाई कर दी है, इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर हवाई हमले किए। इन हमलों में एक महिला की मौत हो गई और पांच नागरिक घायल हो गए।

Highlights

  • Israel ने लेबनान पर की एयर स्ट्राइक
  • हमले एक की मौत अन्य पांच घायल
  • Israel ने हमास के खिलाफ जंग का किया ऐलान

Israel ने लेबनान पर की एयर स्ट्राइक

इजरायल(Israel)ने एक बार फिर लेबनान पर हवाई हमले किए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान पर हवाई हमले किए। इन हमलों में एक महिला की मौत हो गई और पांच नागरिक घायल हो गए। मंत्रालय के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने एक बयान में बताया कि इजरायली सेना ने कब्रिखा गांव पर हवाई हमला किया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 12 वर्षीय बच्चे सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। मंत्रालय के मुताबिक, हौला गांव में हुए एक अन्य हमले में तीन लोग घायल हुए हैं।

Israel Palestine Conflict in Gaza: गाजा पट्टी पर रॉकेटों की बौछार, हमास के 17 सैन्य ठिकानों पर अटैक... पढ़ें- कितना घातक है इजरायल का 'Iron Swords' - Shelling of rockets from air

Israel ने दक्षिणी लेबनान के गांवों और कस्बों पर भी दागे गोले

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने लेबनान के सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायली सेना ने बुधवार दोपहर छह कस्बों और गांवों पर एक के बाद एक सात हवाई हमले किए। इसके अलावा, इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के नौ गांवों और कस्बों पर लगभग 30 गोले दागे हैं। वहीं, हिज्बुल्लाह ने कहा कि लेबनान के दक्षिणी गांवों पर किए गए हमले के जवाब में उसने उत्तरी इजरायल के बेत हिलेल और जारित बैरकों और तोपखाने की जगहों को रॉकेट से निशाना बनाया है। लेबनानी सशस्त्र समूह ने कहा कि बुधवार दोपहर को रॉकेट से मार्ज साइट को भी निशाना बनाया है।

दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले में 16 बच्चे घायल | मिडिल ईस्ट आई

हमलों के जवाब में इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग का किया ऐलान

ज्ञात हो कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल(Israel) पर बड़े पैमाने पर हमले किए थे। इन हमलों के जवाब में इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। इजरायली सैन्य कार्रवाई के बाद हिजबुल्लाह ने हमास के समर्थन में हमले किए। 8 अक्टूबर 2023 के बाद से लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव है।

Israel का लेबनान पर लगातार हवाई हमला

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 1 सितंबर शाम को भी दक्षिणी लेबनान में इजरायल ने हवाई हमला किया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घायलों में एक महिला भी शामिल है। बता दें कि इजरायल(Israel) की सैन्य कार्रवाई के बाद से गाजा में अब तक 40,700 से अधिक लोग मारे गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta