भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को कहा कि वह पांच मार्च को जीएसएलवी -एफ 10 के माध्यम से अपना भू इमेजिंग उपग्रह जीसैट -1 भेजेगा।
इस प्रक्षेपण का अंतरिम कार्यक्रम पांच मार्च को शाम पांच बजकर 43 मिनट तय किया गया है जो मौसम की दशा पर निर्भर करेगा। उपग्रह सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।
इसरो ने कहा कि 2275 किलोग्राम का जीसैट धरती का बहुत जल्दी तस्वीर लेने वाला पर्यवेक्षण उपग्रह है। उसे जीएसएलएवी एफ 10 उसकी कक्षा में स्थापित करेगा।


Download Android App
Download iOS App



