पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश देते हुए भारत और अमेरिका ने मंगलवार को उससे यह सुनिश्चित करने को कहा कि उसके नियंत्रण वाली जमीन का इस्तेमाल आतंकवादी हमले करने के लिए नहीं किया जाए। दोनों देशों ने सभी प्रकार के सीमापार आतंकवाद की कड़ी निंदा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने पाकिस्तान से 26/11 के मुम्बई हमले और पठानकोट हमले के गुनहगारों को शीघ्र इंसाफ के कठघरे में खड़ा करने का आह्वान किया।
दोनों नेताओं ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, हिज्बुल मुजाहिदीन, हक्कानी नेटवर्क, डी कंपनी, अलकायदा, आईएसआईएस और तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान समेत सभी आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का भी आह्वान किया।
ट्रंप ने कहा कि आतंकवाद की चुनौती पर विस्तार से चर्चा हुई और मोदी का इस पर बड़ा दृढ़ मत है।


Download Android App
Download iOS App



