अजब इत्तेफाक ! 9 साल पहले ‌जिस ता‌रिख को ‌किया था शमशान घाट का उद्घाटन, वहीं, उसी ‌दिन हुआ कामत का अं‌तिम संस्कार

Summary :

NULL

मुंबई:  पांच बार लोकसभा के सदस्य रहे और पूर्व मंत्री गुरुदास कामत (63) का बुधवार को नयी दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। गुरुदास कामत का मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। ये इत्तेफाक की बात है कि ‌जिस शमशान घाट का  उद्घाटन गुरुदास कामत ने नौ साल पहले 23 अगस्‍त को ही किया था। उसी श्‍मशान घाट  पर गुरुदास कामत का अंतिम संस्‍कार किया गया।  इस श्‍मशान घाट का उद्घाटन गुरुदास कामत ने नौ साल पहले 23 अगस्‍त को ही किया था।

23 अगस्‍त 2009 को गुरुदास कामत ने चेम्बूर में पुनर्निर्मित चरई श्मशान घाट का उद्घाटन किया था, जो उनके घर से एक किलोमीटर दूर था। वह तब केन्‍द्रीय राज्य मंत्री थे। कामत वर्ष 2000 में मुम्बई उत्तर पश्चिम से तथा 1984,1991,1998 और 2004 में मुम्बई उत्तर पूर्व से सांसद बने थे। वह 2009-2011 तक केंद्रीय गृह राज्यंमत्री थे और उनके पास संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार भी था।

कामत का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा था और उसे पुष्पों से सजे एक वाहन से श्मशान घाट पर ले जाया गया। उनके पुत्र सुनील ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर पुलिस की एक टुकड़ी ने उन्हें बंदूक की सलामी दी। कई लोगों ने उन्हें इस अवसर पर नम आंखों से विदाई दी। जिन गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि दी उनमें मुख्यमंत्री देंवेंद्र फड़णवीस, मंत्री विनोद तावड़े, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, मुम्बई कांग्रेस प्रमुख संजय निरुपम, पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, भाजपा नेता आशीष शेलार, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक शामिल थे।

भाजपा नेता कृष्णा हेगड़े, कांग्रेस नेता नसीम खान, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, सपा विधायक अबू आसिम आजमी, कांग्रेस विधायक असलम शेख, महाराष्ट्र के मंत्री प्रकाश मेहता, विधानपरिषद सदस्य भाई जगताप, कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। कुछ नेता कामत के चेम्बूर निवास पर पहुंचे जबकि कुछ नेता अंतिम संस्कार में आए।

Desk Team