बीते मंगलवार से प्रतिष्ठित BBC प्रेस संस्थान के दफ़्तर पर आयकर विभाग की छापेमरी चल रही है। जानकारी के अनुसार, अभिनेता से नेता बने और एनटीके के संस्थापक अध्यक्ष सीमन का बयान सामने आया है। सीमन का कहना है कि, मुंबई और नई दिल्ली में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के दफ्तरों में आयकर विभाग का ‘सर्वे’ प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।
छापेमारी सत्ता का दुरुपयोग है : एनटीके नेता
बुधवार को एक बयान में एनटीके नेता ने कहा कि छापेमारी सत्ता का दुरुपयोग है। उन्होंने कहा, जो कार्रवाई की गई वह गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री जारी करने का बदला है। यह प्रेस की स्वतंत्रता के लिए एक बड़ा खतरा है। एनटीके नेता ने कहा, डॉक्यूमेंट्री का सामना करने के बजाय सरकार द्वारा बीबीसी के खिलाफ कार्रवाई करना एक अपमानजनक और सत्ता का घोर दुरुपयोग है।
केंद्र सरकार विपक्षी दल तथा मीडिया को धमका रही है : सीमन
सीमन ने कहा, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आयकर विभाग, केंद्रीय जांच एजेंसियों, प्रवर्तन निदेशालय और अन्य जैसे सभी स्वायत्त संस्थानों पर नियंत्रण कर लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, क्रांतिकारियों, लोकतांत्रिक दलों और मीडिया को धमका रही है। आयकर विभाग के अधिकारियों का तलाशी अभियान मंगलवार सुबह शुरू हुआ और अब भी जारी है।


Download Android App
Download iOS App



