रेलवे ने दी होली पर घर जाने वालों को बड़ी सौगात, जानिए स्पेशल ट्रेन किस तारिख से चलेंगी

Summary :

भारतीय रेलवे ने होली पर घर जाने वालों को एक बड़ी सौग़ात दी है,आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे ने होली पर घर जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का फ़ैसला लिया है ।

भारतीय रेलवे ने होली पर घर जाने वालों को एक बड़ी सौग़ात दी है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे ने होली पर घर जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का फ़ैसला लिया है और गुज़ारिश भी की है कि लोग जल्दी बुकिंग करा ले आइए हम आपको बताते हैं कि किस तारीख़ से स्पैशल ट्रेन चलेगीभारतीय रेल ने होली पर 13 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।  
रेलवे ने यात्रियों को राहत देने का ऐलान किया  
दरअसल,  सभी ट्रेनों में होली के आप-पास की तारीख की सीटें फुल हो चुकी है।  ऐसे में बड़ी संख्या में लोग होली पर घर जाने के लिए रेलवे टिकट के लिए रेलवे स्टेशनों के बाहर चक्कर काटते देखे जा रहे हैं. ऐसे में रेलवे ने इन यात्रियों को राहत देने का ऐलान किया है।  रेलवे की ओर से कहा गया है कि टिकट की भारी मांग को देखते हुए होली के अवसर पर 13 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी।  
होली के अवसर पर चलाई जाएंगी 13 नई ट्रेनें 
इनमें से 11 ट्रेनें  नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार से चलेंगी. इसके अलावा दो ट्रेनें बठिंडा और चंडीगढ़ से चलाई जाएंगी।  रेलवे के अधिकारी के मुताबिक इन ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग अगले एक से दो दिन में शुरू हो जाएंगी।  
सुरक्षा के लिए आरपीएफ अभी से अलर्ट मोड पर 
होली के मौके पर स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ को कंट्रोल करने से लेकर उनकी सुरक्षा के लिए आरपीएफ अभी से अलर्ट मोड पर आ गई है।   किसी तरह के अनहोनी और आपराधिक घटना को टालने के लिए आरपीएफ ने सुरक्षा बढ़ा दी।  एंट्री गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही यात्रियों को अंदर जाने की इजाजत दी जा रही है।  इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे के जरिए स्टेशन परिसर में घूमने वाले एक-एक शख्स पर नजर रखी जा रही है।  

Desk Team