नयी दिल्ली : भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने कहा कि उनके जवानों और कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ में दिया है। यह कुल राशि 10.53 करोड़ रुपये है।आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने कहा, ‘‘ कुल 10,53,58, 479 रुपये की राशि नेट की सहायता से प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष में दी गयी है। यह राशि जवानों और अन्य कर्मचारियों का एक दिन का वेतन है।’’
इस कोष के गठन की घोषणा हाल ही में प्रधानमंत्री ने की थी। आईटीबीपी के जवान चीन के साथ लगती भारत की सीमा की रक्षा करते हैं। आईटीबीपी के पास 90,000 कर्मी हैं। दिल्ली में बल ने 1,000 पृथक बिस्तर वाले केंद्र का भी प्रबंध किया है और इसमें चीन, इटली और अफगानिस्तान से लाए गए छह समूहों को रखा जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



