नाम है स्टार लेकिन दिखता है अजीब, पौधे की शक्ल में धोखा देता है ये जीव, देखें Video

Summary :

समुद्र की दुनिया काफी रहस्यमयी और अजीब होती है। समुद्र की गहराई में क्या छुपा है इसके बारे में कोई नहीं जानता। आपने भी इंटरनेट पर ऐसे जीवों की तस्वीरें या वीडियो देखी होगी जहां लोगों को समझ ही नहीं आता है कि आखिर इस जीव का नाम क्या है। अब ऐसे ही एक अद्भुत जीव की वीडियो सामने आई है जो देखने में बड़ा ही अजीब है। ‘बास्केट स्टार’ जीव का नाम सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @gunsnrosesgirl3 पर एक वीडियो शेयर किया है, साथ ही लिखा है, ‘यह जीव एक बास्केट स्टार (Basket star) है’। वीडियो…

Basket stars

समुद्र की दुनिया काफी रहस्यमयी और अजीब होती है। समुद्र की गहराई में क्या छुपा है इसके बारे में कोई नहीं जानता। आपने भी इंटरनेट पर ऐसे जीवों की तस्वीरें या वीडियो देखी होगी जहां लोगों को समझ ही नहीं आता है कि आखिर इस जीव का नाम क्या है। अब ऐसे ही एक अद्भुत जीव की वीडियो सामने आई है जो देखने में बड़ा ही अजीब है।

Basket stars

‘बास्केट स्टार’ जीव का नाम

सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @gunsnrosesgirl3 पर एक वीडियो शेयर किया है, साथ ही लिखा है, ‘यह जीव एक बास्केट स्टार (Basket star) है’। वीडियो में एक पेड़ के जड़ जैसा जीव नजर आता है, जिसे एक शख्स हाथों में उठाकर दिखाता है। करीब से देखने पर इस जीव के सैकड़ों हाथ-पैर हिलते-डुलते नजर आते हैं।


बता दें कि बास्केट स्टार्स इचिनोडर्म समूह से संबंधित हैं, जिसमें स्टारफिश, समुद्री अर्चिन और समुद्री कुकुम्बर भी शामिल हैं। इस अजीबोगरीब जीव का वीडियो एक्स पर 15 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और ढेरों लोगों ने इस पर लाइक्स और कमेंट्स किए हैं।

कैसा होता है ये जीव?

बास्केट स्टार 35 साल तक जीवित रह सकते हैं। इनका वजन 5 किलोग्राम (11 पाउंड) तक होता है। इस जीव की ढेरों भुजाएं होती हैं। इन्हें तेज धाराओं वाले क्षेत्र पसंद हैं ताकि ये अपनी भुजओं को फैला सकें और फ़ीड फ़िल्टर कर सकते हैं।

Basket stars

इस जीव की भुजाओं में छोटे-छोटे नुकीले हुक होते हैं, जिससे ये शिकार को पकड़ते हैं। बता दें बास्केट स्टार्स कई तरह की परिस्थितियों में रह सकते हैं, उथले ज्वारीय पूल से लेकर गहरे समुद्र तल तक।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid