James Joyce Finnegans Wake: जेम्स जॉयस नाम के एक लेखक द्वारा लिखी किताब है। जिसे लोगों का एक ग्रुप 28 साल से लगातार पढ़ रहा है। कहां जाता है कि यह किताब दुनिया की सबसे कठिन किताब है। जो 80 भाषाओं में लिखी गई है।
ऐसी किताब के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कई सालों से पढ़ा जा रहा है लेकिन अभी तक कोई इस किताब को खत्म नहीं कर पाया। ऐसा नहीं है कि इस किताब में अनगिनत पन्ने हैं बल्कि उसमें 600 से करीब पन्ने हैं लेकिन फिर भी उसे पढ़ने में लोगों की हालत खराब हो जाती है।
James Joyce Finnegans Wake: आपको बता दें कि इस किताब का नाम है जेम्स नाम के एक लेखक ने लिखा है। यह किताब असली में एक नॉवेल है। जिसमें कुल 628 पेज है। ऑडिटी सेंट्रल नामक वेबसाइट के मुताबिक कैलीफोर्निया स्थित एक बुक क्लब ने हाल ही में इस किताब का पहला वचन पूरा किया। जो कि एक बेहद कठिन किताब है। जिसे उसने 28 साल पहले पढ़ना शुरू किया था।
कहा जाता है कि यह किताब इतनी कठिन है कि कोई भी व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि उसने इसे पूरा पढ़ा हो या अच्छे से समझ लिया हो। बताया जाता है कि इस किताब को लगभग 80 भाषाओं में लिखा गया है। इसके शब्द, वाक्य और संकेत के मिश्रण से यह किताब लिखी गई है। यही वजह है कि इसे पढ़ने में लोगों की हालत खराब हो जाती है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App






