Jharkhand: चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को फिर से झारखंड का सीएम बनाने के फैसले पर भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। भाजपा के नेताओं ने कहा कि कोल्हान का टाइगर कहलाने वाले चंपई सोरेन आज चूहा बन गए हैं।
Highlights
- Jharkhand भाजपा नेताओं ने चंपई सोरेन पर कसा तंज
- कोल्हान का टाइगर कहलाने वाले चंपई सोरेन आज चूहा बन गए हैं’
- चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को फिर से होंगे झारखंड का सीएम
वरिष्ठ आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री पद से हटाना बेहद दुखद है- हिमंता बिस्वा सरमा
असम के सीएम और झारखंड(Jharkhand) भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस पार्टी द्वारा एक वरिष्ठ आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री पद से हटाना बेहद दुखद है। मुझे पूरा विश्वास है कि झारखंड की जनता इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करेगी और इसे दृढ़ता से खारिज करेगी।
Jharkhand भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शिबू सोरेन का परिवारपर आरोप
झारखंड(Jharkhand) प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, शिबू सोरेन का परिवार अपने परिवार से बाहर के किसी भी आदिवासी को सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करता है। अपना काम निकालने के बाद वे किसी को भी दूध की मक्खी की तरह उठाकर बाहर कर देते हैं। इस बार भी यही हुआ है। चंपई सोरेन को हटाए जाने से झामुमो का असली परिवारवादी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है।
सोरेन परिवार ने सीएम चंपई सोरेन को बार-बार अपमानित किया- मरांडी
मरांडी ने कहा कि सोरेन परिवार ने सीएम चंपई सोरेन को बार-बार अपमानित किया है। विधायक दल की बैठक में भी उन्हें किनारे की कुर्सी पर बिठाया गया, जबकि वे सीएम के तौर पर विधायक दल के नेता हैं लोकसभा चुनाव के दौरान हुए इंडिया अलायंस की रैली में भी चंपई को मंच पर किनारे कर दिया गया। जबकि, कल्पना सोरेन पार्टी में कोई पद नहीं होने के बावजूद मंच पर बीच में बैठी रहीं। चंपई सोरेन जब भाषण दे रहे थे, तब झामुमो नेता मंच से उठकर निकलने लगे थे।
‘कोल्हान का टाइगर कहलाने वाले चंपई सोरेन आज चूहा बन गए हैं’
मरांडी ने कहा कि झामुमो के आदिवासी नेताओं को यह समझ में आ जाना चाहिए कि उनकी भूमिका केवल शिबू सोरेन परिवार की पालकी ढोने की होती है। चंपई सोरेन चूंकि उस परिवार के नहीं हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफा दिलवाया जा रहा है। कोल्हान का टाइगर कहलाने वाले चंपई सोरेन आज चूहा बन गए हैं।
(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



