JIO: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए शनिवार को ऐलान किया कि वह ‘डेटा ट्रैफिक’ यानी डेटा खपत के मामले में दुनिया की न. 1 कंपनी बन चुकी है। बता दें कि इस रेस में उसने चीनी कंपनियों को पछाड़ते हुए यह मुकाम पाया।
- भारतीय टेलीकॉम कंपनी ने स्थापित किया नया कीर्तिमान
- जिओ बनी दुनिया की सबसे ज्यादा डेटा खपत करने वाली कंपनी
- जून तिमाही के आंकड़े में पिछले साल के आंकड़े से 32.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी दर्ज
JIO का एक यूजर प्रतिदिन कर रहा एक जीबी डाटा इस्तेमाल
टेलीकॉम कंपनी जिओ ने अपने ऑफिसियल बयान में कहा, ‘‘प्रति व्यक्ति डेटा खपत बढ़कर 30.3 जीबी प्रति माह यानी प्रतिदिन एक जिओ का एक औसतन यूजर एक दिन में एक जीबी से अधिक डाटा कंज़्यूम कर रहा। इसके साथ वह डेटा ट्रैफिक के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है।’’ रिलायंस जियो के जून तिमाही के आंकड़ों के अनुसार डेटा खपत 32.8 प्रतिशत बढ़कर 44 अरब गीगाबाइट (जीबी) हो गयी जो बीते साल इसी तिमाही में 33.2 अरब जीबी थी।
JIO यूजर की संख्या तकरीबन 49 करोड़ के करीब पहुंची- चेयरमैन आकाश एम अंबानी
बयान में कहा गया है, ‘‘कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या लगभग 49 करोड़ पहुंच गई है, जिसमें 13 करोड़ 5जी उपयोगकर्ता शामिल हैं। इसके साथ अगर चीन को छोड़ दें तो जियो ( JIO ) 5जी सेवाओं के मामले में सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है।’’ रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने कहा, ‘‘गुणवत्तापूर्ण उच्च कवरेज वाला, किफायती इंटरनेट डिजिटल इंडिया की रीढ़ है और जियो को इसमें योगदान देने पर गर्व है।
हमारे नये ‘प्रीपेड प्लान’, 5जी और एआई (कृत्रिम मेधा) के क्षेत्र में नवोन्मेष और सतत विकास को बढ़ावा देंगे। ‘ग्राहक पहले’ दृष्टिकोण के साथ, अपने बेहतर नेटवर्क और नए सेवा प्रस्तावों के दम पर जियो बाजार में अपनी अगुवा वाली स्थिति को और मजबूत करेगी।’’
बता दें कि कंपनी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 1,420 अरब मिनट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले छह प्रतिशत अधिक है।


Download Android App
Download iOS App




