Jodhpur Airport News: जोधपुर के लोगों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शहर में बन रहा नया एयरपोर्ट टर्मिनल भवन अब लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही शुरू होने वाला है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में इसका निरीक्षण किया और बताया कि अक्टूबर के अंत तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।
Jodhpur Airport News: घरेलू से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक किया जा सकेगा उपयोग
नए टर्मिनल भवन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि भविष्य में जब जरूरत हो, तो इसे घरेलू एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में बदला जा सके। यानी अभी भले ही यहां से घरेलू उड़ानें शुरू हों, लेकिन बाद में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Jodhpur Airport New Flights: अक्टूबर से बढ़ेगा पर्यटक आवागमन
गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि अक्टूबर से जोधपुर का टूरिस्ट सीजन शुरू होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट को तैयार किया जा रहा है। जल्द ही यहां से 13 फ्लाइट्स रोजाना उड़ान भरेंगी, जिसमें एयर इंडिया की भी नई फ्लाइट्स शामिल होंगी।

Jodhpur News: जोधपुरी पत्थरों से बनी इमारत, दिखेगा हेरिटेज लुक
इस नए टर्मिनल भवन की खास बात यह है कि इसे जोधपुरी पत्थरों से तैयार किया गया है। इसकी डिजाइन को पूरी तरह से स्थानीय विरासत (हेरिटेज लुक) के अनुसार बनाया गया है, जिससे यह भवन आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है। भवन का क्षेत्रफल करीब 24,000 वर्ग मीटर है और इसे आने वाले 20 सालों की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
एयर कनेक्टिविटी में होगा सुधार
राजस्थान सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को राहत देते हुए एविएशन फ्यूल पर टैक्स घटा दिया है, जिससे कंपनियों की फ्यूल लागत में करीब 25% की बचत होगी। इससे राज्य में और खासकर जोधपुर में नई उड़ानों की संभावनाएं बढ़ेंगी और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

यात्रियों के लिए मिलेंगी ये सुविधाएं
नए टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं:
- 6 एयरोब्रिज – अब यात्री सीधे टर्मिनल से विमान तक जा सकेंगे, पैदल नहीं चलना पड़ेगा।
- 300 कारों की मल्टीलेवल पार्किंग – पहले चरण में बड़ी पार्किंग की सुविधा दी गई है।
- टैक्सी-वे का निर्माण पूरा हो चुका है।

30 साल बाद पूरा हो रहा सपना
जोधपुर एयरपोर्ट के विस्तार की योजना तीन दशक पहले शुरू हुई थी। लेकिन असली रफ्तार 2014 के बाद मिली जब नगर निगम से ज़मीन का हस्तांतरण हुआ और रक्षा मंत्रालय ने हरी झंडी दी। 2021 में अंतिम मंजूरी के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस पूरी परियोजना पर लगभग 480 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
टर्मिनल की मुख्य विशेषताएं
- 40 चेक-इन काउंटर
- 16 सेल्फ चेक-इन मशीनें
- 3 कन्वेयर बेल्ट
- 300 कारों की पार्किंग
- 24,000 वर्ग मीटर में फैला भवन
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 23 Sep: दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बारिश की छुट्टी, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम


Download Android App
Download iOS App




