कोरोना वायरस के चलते होली का त्यौहार नहीं मनाएंगे JP नड्डा और अमित शाह

Summary :

वायरस को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किसी भी तरह के होली मिलन का आयोजन न करने और होली न मनाने का फैसला किया है।  

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का भारत पर भी व्यापक असर दिखाई देने लगा है। भारत में कोरोना वायरस के मामले सामने आते ही केंद्र सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है। वायरस को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने किसी भी तरह के होली मिलन का आयोजन न करने और होली न मनाने का फैसला किया है।
उन्होंने ने ट्वीट कर इस बात कि जानकारी दी। नड्डा ने लिखा, दुनिया COVID-19 नोवेल कोरोना वायरस से जूझ रही है। देश और चिकित्सा डिपार्टमेंट संयुक्त रूप से इसके प्रसार को रोकने के प्रयास कर रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मैं न तो होली मनाऊंगा और न ही होली मिलन का आयोजन करूंगा। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।


अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, हम भारतीयों के लिए होली एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर मैंने इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। मैं सभी से सार्वजनिक समारोहों से बचने और अपनी और अपने परिवार की अच्छी देखभाल करने की भी अपील करता हूं।


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी होली से संबंधित किसी भी कार्यक्रम में न जाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘दुनिया भर में विशेषज्ञों की सलाह है कि नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सामूहिक कार्यक्रमों को कम करना चाहिए।’’ 

Desk Team