भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को आंबेडकर जयंती पर संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बाबा साहेब के मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय, आर्थिक सुदृढ़ीकरण व अंत्योदय से सबका विकास सुनिश्चित कर रही है।
सामाजिक समता के अमर नेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ।
समाज के वंचित, शोषित व महिलाओं के उत्थान के लिए उनका संघर्ष देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
कृतज्ञ राष्ट्र सदैव बाबासाहेब का ऋणी रहेगा।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) April 14, 2023
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सामाजिक समता के अमर नेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूं। समाज के वंचित, शोषित व महिलाओं के उत्थान के लिए उनका संघर्ष देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव बाबा साहेब का ऋणी रहेगा।’’

नड्डा ने राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम में आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बाबा साहेब के मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय, आर्थिक सुदृढ़ीकरण व अंत्योदय से सबका विकास सुनिश्चित कर रही है।’’ आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हाशिए पर पड़े लोगों की मुखर आवाज बने। उन्हें कई सामाजिक सुधारों की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



