नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि सुरक्षित विमान परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के स्तर पर पदों की संख्या में खासी बढ़ोतरी की जाएगी।
सिंधिया ने राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी के लिखे एक पत्र का जवाब देते हुए कहा है कि विमानन गतिविधियों को सुरक्षित रखने के लिए डीजीसीए में पदों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में डीजीसीए ने अब तक 202 निगरानी निरीक्षण किए हैं।
एयरलाइन को नतीजों से करा दिया अवगत
चतुर्वेदी ने सिंधिया को एक पत्र लिखकर विमानयात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। उन्होंने 12 अक्टूबर को स्पाइसजेट एयरलाइन की गोवा-हैदराबाद उड़ान वाले विमान के केबिन में धुआं निकलने का जिक्र किया था।सिंधिया ने राज्यसभा सदस्य को भेजे अपने जवाब में कहा है कि शुरुआती जांच में विमान के इंजन ऑयल को लेकर कुछ समस्या पाई गई है। डीजीसीए ने इस मामले की पड़ताल के बाद एयरलाइन को फौरन ही अपने नतीजों से अवगत करा दिया।


Download Android App
Download iOS App



