Kargil Vijay Diwas 2022 : राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने वीर सैनिकों को किया नमन

Summary :

आज से 23 साल पहले 26 जुलाई के दिन ही भारत के वीर सैनिकों ने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी देकर पाकिस्तानी घुसपैठिए आतंकवादी और सैनिकों को कारगिल से खदेड़ दिया था।

देशभर में आज कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की 23वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। आज से 23 साल पहले 26 जुलाई के दिन ही भारत के वीर सैनिकों ने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी देकर पाकिस्तानी घुसपैठिए आतंकवादी और सैनिकों को कारगिल से खदेड़ दिया था। इस अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर सैनिकों को नमन किया।
द्रौपदी मुर्मू ने बतौर राष्ट्रपति आज अपना पहला ट्वीट करते हुए लिखा, ‘करगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा करने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी इन शहीदों और उनके परिजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिंद।’’ 


पीएम मोदी ने सैनिकों के पराक्रम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद!


भारतीय सेना ने लद्दाख में करगिल के ऊंचे पतर्वतीय इलाकों में करीब तीन महीने चले युद्ध के बाद जीत की घोषणा करते हुए 26 जुलाई 1999 को ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता का एलान किया था। भारत की जीत को याद करने लिए 26 जुलाई को ‘करगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। करगिल युद्ध में देश से 500 से अधिक जवान शहीद हुए थे।

Desk Team