विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए जाने पर पाकिस्तान सरकार को शुक्रिया कहा है। उन्होंने शनिवार को कहा कि इस कार्यक्रम में भारत सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर हरसिमरत कौर बादल और हरदीप सिंह पुरी शामिल होंगे।
आपको बता दे कि इससे पहले पाकिस्तान ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अगले हफ्ते करतारपुर गलियारे की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाक आने का न्यौता दिया है । यह जानकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को दी।
करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास समारोह में सिद्धू के बाद पाकिस्तान ने सुषमा और अमरिंदर सिंह को भेजा न्योता
भारत के सीमांत जिले गुरदासपुर को पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारे से जोड़ने के लिए एक धार्मिक गलियारे का निर्माण सिख समुदाय की पुरानी मांग थी जो कि अब पूरी हो सकती है क्योंकि दोनों देशों ने अपने अपने क्षेत्रों में इसके हिस्सों को विकसित करने की घोषणा की है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 28 नवम्बर को पाकिस्तान में इससे संबंधित सुविधाओं के निर्माण की आधारशिला रखेंगे।
स्वराज के अलावा कुरैशी ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।
कुरैशी ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान की ओर से मैंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर में 28 नवम्बर 2018 को आधारशिला रखने के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।’’
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उचित आमंत्रण पत्र उन्हें प्रेषित कर दिये गए हैं।
उपराष्ट्रपति 26 नवंबर को करतारपुर गलियारे की रखेंगे आधारशिला
भारत की कैबिनेट ने पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरूद्वारा दरबार साहिब करतारपुर जाने के लिए गुरूवार को पंजाब के गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक एक गलियारे के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
यहां अधिकारियों के अनुसार अमरिंदर ने 26 नवम्बर को भारत की ओर से होने वाले इसी तरह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के विधानसभा अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही को आमंत्रित किया है।


Download Android App
Download iOS App



