केरल के कोट्टायम जिले के वाइकोम के नजदीक एक फिल्म के सेट पर अभिनेता एवं थियेटर कलाकार खालिद का शुक्रवार को निधन हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । वह 70 साल के थे ।
फिल्म सेट के शौचालय में पड़ा मिला अभिनेता का शव
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खालिद का शव फिल्म के सेट पर शौचालय में आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे पड़ा मिला । फिल्म की यूनिट के अन्य सदस्य उन्हें अस्पताल ले गया लेकिन उन्हें बचाया नही जा सका।
सूत्रों के अनुसार, एक लोकप्रिय मलयालम हास्य धारावाहिक में काम करने के बाद घर घर का जाना-पहचाना चेहरा बन गए खालिद वाइकोम के समीप एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर जिम्शीर एवं शीजू खालिद तथा निदेशक खालिद रहमान उनके बेटे हैं। पुलिस ने बताया कि उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है ।


Download Android App
Download iOS App



