खरगे व राहुल ने NSUI स्थापना दिवस ट्वीट कर दी बधाई

Summary :

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज अपने बधाई सन्देश में कहा, एनएसयूआई स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  ने आज अपने बधाई सन्देश में कहा, एनएसयूआई स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

एनएसयूआई छात्रों की एक महत्वपूर्ण आवाज है। यह संगठन छात्र राजनीति को आकार देकर देश के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर रहा है। बाधाएं कितनी भी कठिन आए लेकिन न्याय, स्वतंत्रता और सच के लिए लड़ते हुए युवा मन को प्रेरित करते रहो। 

कांग्रेस  पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी ने कहा, ’एनएसयूआई परिवार के सभी सदस्यों को 53वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। एनएसयूआई ने छात्रों की आवाज बनने और उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने का मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अच्छा काम करते रहें, और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहें।

Desk Team