जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के सोनपुर में एक आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हम कोई मंत्री नहीं हैं न ही कोई विधायक या मुखिया हैं। बिहार के एक साधारण से परिवार में जन्मे बिहार में रह रहे समान्य लोगों की तरह हैं। हम आपसे वोट मांगने नहीं आये हैं, बस यह बताने आये हैं कि बिहार की मिट्टी का मुझपर कर्ज है जिसे हम चूकना चाहते हैं। मैंने आपके और ऊपर वाले की मदद से जो कुछ भी कमाया है, उसे बिहार की तरक्की में लगाना चाहते हैं। मैंने संकल्प लिया है कि बिहार की मिट्टी का कर्ज मुझे अदा करना है, इसके लिए मैंने जो कुछ भी अपने जीवन में कमाया है, उसे दांव पर लगाए हैं। संकल्प लिए हैं बिहार के गांव, कस्बा, शहर में पैदल चल कर जाएंगे ताकि आप किस मुसीबत में रहते हैं उसे अपनी आंखों से देख सकें। आप देख रहे होंगे कि हम किसी का कोई काम नहीं कर रहे हैं। मेरा किसी के लिए कुछ काम न करने का सबसे बड़ा कारण की हम किसी एक इंसान को फायदा नहीं पहुंचाना चाहते। हम अगर एक आदमी को राशन कार्ड, नाली-गली बनवा भी देंगे तो इससे पूरे गांव और बिहार की किस्मत नहीं बदलने वाली। हम चाहते हैं काम ऐसा हो जिससे पूरे बिहार के लोगों को फायदा मिले यही संकल्प लेकर पदयात्रा कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर का ऐलान – अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है, इसे बिहार की मिट्टी का कर्ज अदा करने में लगा देंगे
Summary :
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के सोनपुर में एक आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हम कोई मंत्री नहीं हैं न ही कोई विधायक या मुखिया हैं।


Download Android App
Download iOS App



