कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘रोजगार मेले’ को लेकर सरकार पर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि बहुत कम रोजगार दिया गया है और बहुत देर से दिया गया है।
मोदी जी, फिर रोज़गार के नाम पर “भर्ती पत्र” बाँट रहें हैं।
Event में 50,000 पत्र रेल मंत्रालय के ही है।
🔹रेलवे में 3,01,750 पद ख़ाली हैं।
🔹सरकारी मंत्रालयों में 30 लाख पद ख़ाली हैं।
“Too Little, Too Late”
— मोदी सरकार के दसवें वर्ष में किये गये इस Stunt पर सटीक बैठता है।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 13, 2023
खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी जी फिर से रोज़गार के नाम पर “भर्ती पत्र” बांट रहे हैं। कार्यक्रम में 50,000 पत्र रेल मंत्रालय के ही हैं। रेलवे में 3,01,750 पद ख़ाली हैं। सरकारी मंत्रालयों में 30 लाख पद ख़ाली हैं।’’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मोदी सरकार के 10वें वर्ष में किये गये इस स्टंट पर ‘बहुत कम दिया, बहुत देर से दिया’ सटीक बैठता है।’’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘नया भारत’ नयी नीतियों और रणनीतियों के साथ आगे बढ़ रहा है और उनकी सरकार अतीत के ‘प्रतिक्रियाशील दृष्टिकोण’ को छोड़कर प्रौद्योगिकी व बुनियादी ढांचे के मामलों में सक्रियता से काम कर रही है। मोदी ने ‘रोजगार मेले’ को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों के लिए ‘मुद्रा’ ऋण परियोजना से आठ करोड़ से अधिक नए उद्यमी पैदा हुए हैं और सरकार की नीतियों एवं रणनीतियों ने नयी संभावनाओं के द्वार खोले हैं।


Download Android App
Download iOS App



