अमेरिकी संसद से पास हुआ Big Beautiful Bill, जानें क्यों खास है यह बिल

Summary :

अमेरिका के दोनों संसदो से राष्ट्रपति ट्रंप का चर्चित बिल वन बिग ब्यूटीफुल पास हो गया है। बता दें कि यह बिल House of Representatives में 218-214 मतों से पास हो गया है। इस बिल के पास होते ही बताया जा रहा है कि ट्रंप की बड़ी जीत हुई है क्योंकि इस कानून से ट्रंप को कई महत्वपूर्ण नीतियों को लागू करने की मजबूती मिल जाएगी। साथ ही संसद से पास होने के बाद इसे राष्ट्रपति ट्रंप के पास भेजा जाएगा और यह अमेरिका में कानून बनेगा। जानें क्या है Big Beautiful Bill Big Beautiful Bill के पास होने के…

अमेरिका के दोनों संसदो से राष्ट्रपति ट्रंप का चर्चित बिल वन बिग ब्यूटीफुल पास हो गया है। बता दें कि यह बिल House of Representatives में 218-214 मतों से पास हो गया है। इस बिल के पास होते ही बताया जा रहा है कि ट्रंप की बड़ी जीत हुई है क्योंकि इस कानून से ट्रंप को कई महत्वपूर्ण नीतियों को लागू करने की मजबूती मिल जाएगी। साथ ही संसद से पास होने के बाद इसे राष्ट्रपति ट्रंप के पास भेजा जाएगा और यह अमेरिका में कानून बनेगा।

जानें क्या है Big Beautiful Bill

Big Beautiful Bill के पास होने के बाद ट्रंप की बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है क्योंकि इस बिल से 4.5 ट्रिलियन डॉलर की टैक्स में छूट दी जाएगी, कम आय अर्जित करने वालें बुजुर्गों को 6 हजार डॉलर की टैक्स में राहत मिलेगी, क्रेडिट टैक्स को बढ़ा कर 2,200 डॉलर किया जाएगा और टैक्स में नई छूट को भी शामिल किया जाएगा।

टैक्स में मिलेगी नहीं राहत

Big Beautiful Bill के पास होने के बाद कुछ क्षेत्रों में टैक्स में राहत मिलने के बाद कुछ क्षेत्रों में टैक्स में मिलने वाली छूट को बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि EV वाहन खरीदना, ऊर्जा में बदलाव, ग्रीनहाउस गैस रिडक्शन फंड को अब बंद कर दिया जाएगा। साथ ही रक्षा क्षेत्र के लिए लगभग 350 अरब डॉलर का भी बजट रखा गया है।

ट्रंप ने जताई खुशी

इस बिल के पास होने के लिए रातभर संसद में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी बता दें कि हकीम जेफ्रीस ने लगभग 8 घंटे तक भाषण दिया और मतदान में देरी कराई। वहीं यह बिल 218-214 मतों से पास हो गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुशी जताते हुए कहा कि मैंने अपना वादा पूरा किया और अधिक काम करने, सामाजिक सुरक्षा के लिए कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। अमेरिका के स्वंत्रता दिवस पर यह सबसे अच्छा उपहार है।

Also Read: पुतिन और ट्रंप ने फोन पर की बातचीत, ईरान और यूक्रेन रहे मुख्य मुद्दे

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।