Trinidad and Tobago में PM मोदी का संबोधन, PM कमला को बताया बिहार की बेटी

Summary :

PM मोदी घाना देश की यात्रा के बाद अब Trinidad and Tobago देश की यात्रा पर है। इस दौरान PM मोदी का बिहार राज्य के अंदाज में भव्य स्वागत हुआ। PM मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को अपने संबोधन के दौरान बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की और प्रवासी भारतीयों के साहस की प्रशंसा भी की। इस दौरान PM कमला प्रसाद-बिसेसर को बिहार की बेटी कहा, बिहार राज्य के साथ उनके पैतृक संबंधों को याद किया और उनसे कैरेबियाई राष्ट्र में गंगा धारा में सरयू और महाकुंभ का जल चढ़ाने का भी अनुरोध किया। भारतीय…

PM मोदी घाना देश की यात्रा के बाद अब Trinidad and Tobago देश की यात्रा पर है। इस दौरान PM मोदी का बिहार राज्य के अंदाज में भव्य स्वागत हुआ। PM मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को अपने संबोधन के दौरान बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की और प्रवासी भारतीयों के साहस की प्रशंसा भी की। इस दौरान PM कमला प्रसाद-बिसेसर को बिहार की बेटी कहा, बिहार राज्य के साथ उनके पैतृक संबंधों को याद किया और उनसे कैरेबियाई राष्ट्र में गंगा धारा में सरयू और महाकुंभ का जल चढ़ाने का भी अनुरोध किया।

भारतीय जनसभा को किया संबोधित

त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा साहस से भरी है। यहां भारतीय समुदाय के रहने लोगों की कई जड़ें बिहार में हैं, साथ ही जनसभा में उपस्थित कई लोगों के पूर्वज बिहार से ही आए हैं। बिहार की विरासत न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व की बात है। PM मोदी ने बिहार राज्य के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि लोकतंत्र, राजनीति, कूटनीति और बेहतर शिक्षा में सदियों पहले बिहार ने दुनिया को ऐसे कई क्षेत्रों में नई दिशा दिखाई थी।

PM मोदी की पहली Trinidad and Tobago यात्रा

PM मोदी 5 देशों की विदेश यात्रा पर है और यह त्रिनिदाद और टोबैगो की उनकी पहली यात्रा है। बता दें कि सन् 1999 के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह कैरेबियाई देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इस यात्रा के लिए वहीं की PM कमला प्रसाद-बिसेसर ने PM मोदी को निमंत्रण दिया था।

Also Read: अमेरिकी संसद से पास हुआ Big Beautiful Bill, जानें क्यों खास है यह बिल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।