जानें राहुल का चीनी राजदूत से क्या है कनेक्शन? वायरल हो रहे दावों में कितना फरेब और कितनी सच्चाई

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नेपाल का नीजि दौरा उनके लिए मुसीबतों का सबब बनता जा रहा है, नाईटक्लब में पार्टी करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नेपाल का नीजि दौरा उनके लिए मुसीबतों का सबब बनता जा रहा है, नाईटक्लब में पार्टी करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल के साथ उनकी महिला मित्र हाउ यानकी नजर आ रही हैं, बताते चलें कि यानकी को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह चीनी राजदूत है। इन कयासों को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि यानकी को भारत विरोधी स्टैंड के लिए जाना जाता है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार इस मुद्दे को हवा दे रही है, भगवा पार्टी के कई नामी नेताओं ने राहुल गांधी का यह वीडियो पोस्ट किया।

भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ा विवाद 
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी मित्र सुमनिमा उदास की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल के काठमांडू पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा राहुल का वीडियो नेपाल के जाने-माने क्लब लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स का माना जा रहा है, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए भाजपा पर पलटवार किया और पूछा था कि क्या देश में दोस्त बनाना और दोस्त की शादी में शामिल होना भी अपराध है?  
जानें कौन है वीडियो में दिख रही महिला? 
वहीं अगर बात करें राहुल के साथ वीडियो में दिख रही महिला के चीनी राजदूत होने की तो इस दावे की सत्यता जानने के लिए भारतीय मीडिया चैनल ने पब के सीईओ से बात की जिन्होंने कहा कि वह महिला चीन राजदूत हाउ यानकी नहीं हैं बल्कि दुल्हन की तरफ से आई उनकी दोस्त हैं।  इसके साथ ही उन्होंने नेपाली मीडिया से भी बात कि जिन्होंने यह बताया कि वह महिला हाउ यानकी नहीं थी बल्कि दुल्हन पक्ष से आई नेपाल की ही एक आम महिला है। क्योंकि यह पार्टी प्राइवेट थी इसलिए महमानों से जुड़ी ज्यादा जानकारियां दे पाना मुश्किल है। 

Desk Team