जानिए क्यों मुलायम सिंह यादव दो बार पीएम बनते-बनते रह गए थे? इन नेताओं ने लगाया था अड़ंगा

Summary :

यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया है। उनके निधन पर राष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है।

 यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया है। उनके निधन पर राष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े कई किस्से सामने आ रहे है, जिससे उनकी दमदार किरदार का पता चलता है। ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है, जहां मुलायम दो बार देश के पीएम बनते-बनते रह गए थे। 
13 दिन में गिरी थी अटल सरकार 
दरअसल, साल 1996 में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस को 141 सीटें मिली थी और भाजपा ने 161 सीटें जीती थीं। अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी सरकार बनाई थी, लेकिन ये सरकार 13 दिन में ही गिर गई थी। जिसके बाद कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका मिला था। तब वीपी सिंह ने भी पीएम बनने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीएम बनने के रेस में मुलायम और लालू बचे थे। 
लालू नहीं हुए मुलायम को पीएम बनाने के लिए तैयार 
हालांकि, लालू चारा घोटाले में तब तक फंस चुके थे, जिस वजह से वो पीएम नहीं बन सकते थे। जिसके बाद दिग्गज नेता किशन सिंह सुरजीत ने मुलायम का नाम पीएम बनाने के लिए सामने रखा था, लेकिन लालू और शरद यादव इस बात के लिए तैयार नहीं हुए। अगर तब वो दोनों नेता मान जाते तो मुलायम पीएम बन गए होते। वैसे, लालू की नाराजगी के बाद एचडी देवगौड़ा को पीएम बनाया गया था, लेकिन यह सरकार टिक नहीं पाई थी। 
इसी वजह से साल 1999 में फिर चुनाव हुआ और मुलायम को फिर से पीएम बनाने की मांग शुरू हुई। लेकिन, इस बार भी लालू प्रसाद यादव तैयार नहीं हुए थे। ऐसे में यह दूसरा मौका था जब मुलायम पीएम बन सकते थे। खुद मुलायम इस बात को लेकर लालू पर तंज कस्ते हुए दिखे है। 
UP की सियासत के एक युग का अंत
मुलायम सिंह यादव के निधन के साथ ही उत्तर प्रदेश की सियासत के एक युग का अंत हो गया है। 82 वर्षीय नेता ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। नेता जी यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। मुलायम सिंह यादव के अस्पताल में भर्ती होने के दिन से ही उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने फोन पर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजरें बनाए रखी। 

Desk Team