कुछ देशों में कोविड महामारी के मामलों में वृद्धि के बीच, ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (एसआईआई) ने केंद्र को कोविशील्ड की नि:शुल्क आपूर्ति शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 80 लाख खुराक की पहली खेप शनिवार से भेजी जाएगी। कोविड-रोधी टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से, एसआईआई ने अब तक सरकार को कोविशील्ड की 170 करोड़ खुराकें प्रदान की हैं।
एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, एसआईआई में निदेशक -(सरकार और नियामक मामले) प्रकाश कुमार सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर उल्लेख किया था कि पुणे की फर्म भारत सरकार को 410 करोड़ रुपये मूल्य की कोविशील्ड टीके की दो करोड़ खुराक मुफ्त में उपलब्ध कराएगी। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविशील्ड की 80 लाख खुराक की आपूर्ति के लिए एक खेप जारी की है, जिसकी आपूर्ति कंपनी शनिवार को करेगी।


Download Android App
Download iOS App



