राजधानी दिल्ली मेें इन दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है और इन सब के बीच आज दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका दिया है। एलजी ने आम आदमी पार्टी सरकार के थिंक टैंक के रूप में काम करने वाले डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली के उपाध्यक्ष जास्मिन शाह को काम करने से रोक दिया है। साथ ही उनके सभी सरकारी सुविधाएं वापस लेने का आदेश दिया है। बता दें कि जास्मिन शाह को दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल है।
वीके सक्सेना के निर्देश पर योजना विभाग ने जारी किया आदेश
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डीडीसीडी के अध्यक्ष हैं, और जास्मिन शाह उपाध्यक्ष हैं। शाह संवैधानिक पद पर रहते हुए पार्टी प्रवक्ता के रूप में न्यूज चैनल पर जाते रहे थे, जिसके बाद उपराज्यपाल ने इस लेकर उन्हें नोटिस जारी किया था।
और अब एलजी वीके सक्सेना के निर्देश पर योजना विभाग ने आदेश जारी कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। गुरुगुवार रात साढ़े दस बजे शामनाथ मार्ग में डीडीसीडी के दफ्तर में उनके चैंबर को भी सील कर दिया गया है।
उपाध्यक्ष के रूप में काम करने पर लगी रोक
आपको बताते चलें की योजना विभाग की ओर से 17 नवंबर को जारी हुए आदेश में यह कहा गया है कि एलजी की ओर से जास्मिन शाह के डीडीसीडी के उपाध्यक्ष के रूप में काम करने से रोकने काआदेश जारी किया गया है। दफ्तर से जुड़ी सुविधाओं के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है।


Download Android App
Download iOS App



