केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि आम दिल्ली में आदमी पार्टी सरकार अराजकता का पर्याय बन गयी है और शराब, घोटाले तथा भ्रष्टाचार इसके तीन दोस्त हैं ।
चार दिसंबर को दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा के लिये प्रचार करते हुये केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल ने अपने सात साल के कार्यकाल में ‘‘झूठ की राजनीति’’ पर एक अविस्मरणीय अध्याय लिखा है।
उन्होंने यहां दिलशाद कॉलोनी, वेलकम कॉलोनी, ललिता पार्क और पटपड़गंज में जनसभाओं में कहा, ‘‘दिल्ली में आप सरकार अराजकता का पर्याय बन गई है। इसके तीन दोस्त हैं- शराब, घोटाला और भ्रष्टाचार।’’
ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बड़े-बड़े दावे किए लेकिन अपनी जमानत भी गंवा दी।
एक बयान में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘जैसे ही आप ने पंजाब में सरकार बनाई, उनके स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं, मालिश का आनंद ले रहे हैं और मौज-मस्ती कर रहे हैं।’’
भाजपा नेता ने कहा, ‘‘मिनरल वाटर से लेकर मालिश तक, सभी पांच सितारा सुविधाएं जेल में उपलब्ध हैं। यह केजरीवाल के मॉडल में ही हो सकता है। आप के मंत्री भ्रष्टाचार करते हैं और केजरीवाल उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र देते हैं।’’
शराब, घोटाला और भ्रष्टाचार- तीनों केजरीवाल के दोस्त – अनुराग
Summary :
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि आम दिल्ली में आदमी पार्टी सरकार अराजकता का पर्याय बन गयी है और शराब, घोटाले तथा भ्रष्टाचार इसके तीन दोस्त हैं ।


Download Android App
Download iOS App



