कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों को प्रताड़ित करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दुरुपयोग कर रही है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह दावा भी किया कि यह जांच एजेंसी विपक्षी दलों को बर्बाद करने के लिए भाजपा सरकार का औजार बन चुकी है।
कांग्रेस सदस्यों ने आज लोकसभा में भारी हंगामा किया
उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब ईडी ने मंगलवार को ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की थी। इस विषय को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने आज लोकसभा में भारी हंगामा किया।चौधरी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सत्ताधारी दल हमें ईडी का विषय सदन में नहीं उठाने दे रहा है। सरकार इस बात से क्यों डरी हुई है कि हम संसद में अपनी बात रखें।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आज आजादी की लड़ाई की आवाज रहे ‘नेशनल हेराल्ड’ की छवि खराब करने का प्रयास हो रहा है। ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है और हमारे खिलाफ साजिश रची गई है।’’चौधरी ने कहा, ‘‘कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को प्रताड़ित किया जा रहा है और राज्यों में विपक्ष की सरकारों को ईडी का दुरुपयोग करके अस्थिर किया जा रहा है।’’


Download Android App
Download iOS App



