केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार उन तरीकों पर पक्षकारों से विचार-विमर्श कर रही है जिन्हें भारत में गलत सूचनाओं के प्रवाह को रोकने के लिए अपनाया जा सकता है।
यहां ‘यूथ20’ सम्मेलन में भाग ले रहे प्रतिनिधियों से बातचीत में सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि सरकार ने सूचना का प्रसार करने वाली कंपनियों के लिए पहले ही दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिनमें से एक इस समस्या से निपटने के प्रयासों के तौर पर ‘शिकायत अधिकारी’ की नियुक्ति है।
उन्होंने कहा, ‘‘सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय इस पर प्रतिक्रिया ले रहा है कि गलत सूचना के प्रवाह को रोकने के लिए क्या कुछ किया जा सकता है। रिपोर्टर और कई लोग सकारात्मक खबरों के प्रसार के लिए अपना काम कर रहे हैं।’’
जम्मू कश्मीर पर एक सवाल के जवाब में ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लोग देश के बाकी हिस्सों में लोगों की तरह समान अधिकारों का उपयोग कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



