केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू के नेतृत्व में भगवान बुद्ध के अवशेषों को मंगोलिया लेकर जाया जाएगा और उन्हें 11 दिनों के लिए एक बौद्ध मठ में प्रदर्शित किया जाएगा।कानून मंत्री रीजीजू के नेतृत्व में 25 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल 14 जून को मंगोलियाई ‘बुद्ध दिवस’ के अवसर पर भगवान बुद्ध के अवशेषों को लेकर मंगोलिया जाएगा। भारतीय वायु सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को एक विशेष ताबूत में लेकर जाया जाएगा।
मंगोलियाई सरकार के विशेष अनुरोध पर यह फैसला लिया गया
रीजीजू ने मीडिया से बात करने के दौरान कहा कि ‘कपिलवस्तु’ के अवशेष बेहद महत्वपूर्ण हैं और इसे अब तक यहां के राष्ट्रीय संग्रहालय से बाहर नहीं ले जाया गया है। लेकिन, मंगोलियाई सरकार के विशेष अनुरोध पर भारत सरकार ने इन्हें प्रदर्शनी के लिए भेजने का फैसला किया है।शुरुआत में अवशेषों को एक सप्ताह के लिए प्रदर्शित किया जाना था, लेकिन मंगोलिया के अनुरोध पर प्रदर्शन का समय बढ़ाकर 11 दिन कर दिया गया है।कानून मंत्री ने कहा कि भारत में मंगोलिया के सांस्कृतिक दूत गायक मोहित चौहान भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।माना जाता है कि कपिलवस्तु के अवशेषों में गौतम बुद्ध के अवशेष हैं। यह अवशेष वर्तमान बिहार के पिपरहवा में खुदाई के दौरान मिले थे।


Download Android App
Download iOS App



