LPG Price Today: आम आदमी को महंगाई से राहत, एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए कीमत

Summary :

आम जनता के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर उनका मन काफी खुश हो जाने वाला है, क्योंकि गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।

आम जनता के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर उनका मन काफी खुश हो जाने वाला है, क्योंकि गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट ₹36 की दर्ज की गई है। इंडियन ऑयल ने 1 अगस्त से सिलेंडरों के नए दामों को लागू कर दिया है। 
हालांकि, इंडियन ऑयल द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर पहले दाम के साथ ही अभी भी बाजार में बिकने वाले हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹36 की गिरावट आई है। नए दाम दिल्ली, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लागू रहेगी।  आज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 1976.50 रुपये रह गई है। इससे पहले यह 2012.50 रुपये में मिल रहा था।
घरेलू  गैस सिलेंडर के दामों में नहीं आई गिरावट 
वही, लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। इससे पहले एक जून को इसकी कीमत में 135 रुपये की कटौती की गई थी। पहले कोलकाता में 19 किलो वाला सिलेंडर 2132.00 रुपये में मिलता था, लेकिन आज से यह 2095.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1936.50 और चेन्नई में 2141 रुपये रह गई है। हालांकि 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत में 19 जून को 3.50 रुपये का इजाफा हुआ था।

Desk Team