9 महीने से खाली पड़े देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के पद को उसका नया उत्तराधिकारी मिल गया है। सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान (Lt Gen (Retired) Anil Chauhan) को देश का अगला सीडीएस नियुक्त किया है। बतौर CDS रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने आज सुबह नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान CDS जनरल अनिल चौहान ने सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के साथ नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे और एयर मार्शल बीआर कृष्णा के साथ मुलाकात भी की।
सीडीएस चौहान ने कहा कि मुझे भारतीय सशस्त्र बलों में सर्वोच्च रैंक की जिम्मेदारी संभालने पर गर्व है। मैं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में तीनों रक्षा बलों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा। हम सभी चुनौतियों और मुश्किलों का मिलकर सामना करेंगे।
पूर्व CDS बिपिन रावत के निधन के बाद से देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद खाली पड़ा था। लगभग 9 महीनों बाद सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान को गुरुवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया। वह भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।
कौन है देश के नए CDS?
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटार्यड) अनिल चौहान ईस्टर्न आर्मी के पूर्व कमांडर और सैन्य अभियानों के महानिदेशक (Director General) रह चुके हैं। चौहान अभी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल (NSA Ajit Doval) और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के सैन्य सलाहकार के तौर पर कार्यरत थे। CDS चौहान की गोरखा राइफल से सेना में एंट्री हुई थी। वह पीओके में बालाकोट स्ट्राइक की प्लानिंग में भी शामिल थे और पिछले साल ही रिटायर हुए हैं।
बिपिन रावत के निधन के बाद से खाली का CDS का पद
पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हवाई दुर्घटना में निधन के बाद नए सीडीएस की नियुक्ति पर मंथन हो रहा था। आज केंद्र ने इस पर मुहर लगा दी। नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार सेवारत और सेवानिवृत्त, दोनों तरह के सैन्य अधिकारियों के नाम पर विचार कर रही थी। यह पद पिछले साल आठ दिसंबर को देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की एक हवाई हादसे में मौत हो जाने के बाद से खाली था।


Download Android App
Download iOS App



