सबलगढ़ : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश की भाजपानीत सरकार पर भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि यहां भ्रष्टाचार की ऊपर से नीचे तक चेन बनी हुई है और इस चेन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनका परिवार भी लिप्त है। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आये राहुल ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश के अफसर, ब्यूरोक्रेट्स आपसे छोटा सा छोटा काम करवाने के लिए पैसे लेते हैं। ऊपर से नीचे तक चेन बनी हुई है। चेन के ऊपर शिवराज सिंह चौहान जी एवं उनका परिवार है।
राहुल ने कहा, ‘‘ऊपर से नीचे तक मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार है। कुछ भी करवाना है, छोटा सा छोटा काम, इंदिरा आवास, कोई भी सरकारी काज बनवाना हो किसी आफिस में, बीपीएल कार्ड, कुछ भी करवाना हो। पहले अपने जेब से पैसा निकालकर अधिकारी एवं ब्यूरोक्रेट्स को दो। फिर मध्यप्रदेश में जाकर कुछ होगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘अच्छा यहां बहुत युवा हैं। मध्यप्रदेश में जितनी भी आपको पढ़ाई करनी है कर लो, जितने भी घंटे आप पढ़ना चाहते हो बिना। मगर आपके जेब में पैसा नहीं, अगर आप रिश्वत देकर परीक्षा नहीं लिखवा सकते हो तो आप मध्यप्रदेश में आगे नहीं बढ़ सकते हो।’’ राहुल ने कहा, ‘‘व्यापमं का मतलब यही है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘गरीब का बच्चा पढ़ता है, बिना बिजली घंटों पढ़ता है, आधी रोटी खाकर पढ़ता है और फिर शिवराज सिंह चौहान जी, आरएसएस के लोग, भाजपा का संगठन मध्यप्रदेश में व्यापमं करवाता है। (व्यापमं घोटाले से जुड़े) 50 लोगों की हत्या होती है।
राहुल ने कहा, ‘‘पूरा प्रदेश जानता है कि व्यापमं में शिवराजजी एवं उनकी पत्नी की क्या भूमिका है, क्या नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में ई-टेंडरिंग घोटाला होता है। पूरा प्रदेश जानता है कि भाजपा के मंत्रियों को, अधिकारियों को, मुख्यमंत्री को सीघा फायदा होता है।’’ मध्यप्रदेश सरकार पर झूठे वायदे करने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा, ‘’21,000 योजनाओं की शिवराज सिंह चौहानजी ने घोषणा की है। जहां जाते हैं घोषणा कर देते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे (जनता) झूठे वायदे नहीं करना चाहता हूं। मैं आपसे घोषणा नहीं करना चाहता हूं। आपको झूठी घोषणाएं नहीं देना चाहता हूं। मैं आपको सिर्फ एक बात बोलूंगा और अच्छी तरह सुन लीजिए। मध्यप्रदेश में यदि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो 10 दिन के अंदर किसान का कर्जा माफ हो जाएगा। प्रदेश के हर जिले में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



