Madhya Pradesh: राहुल गांधी ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, जानिए क्या कहा?

Summary :

Madhya Pradesh: प्रदेश में सत्ता में वापस आने के लिए कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले खूब जनसभाएं कर रही है। बता दें पार्टी के सीनियर नेता लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को राहुल गांधी मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक रैली में पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर हमला किया। राहुल गांधी ने कहा….. आपको बता दें राहुल गांधी ने कहा “यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ गांधी तो दूसरी तरफ गोडसे हैं। एक तरफ नफरत, हिंसा और अहंकार है तो दूसरी तरफ मोहब्बत…

Madhya Pradesh: प्रदेश में सत्ता में वापस आने के लिए कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले खूब जनसभाएं कर रही है। बता दें पार्टी के सीनियर नेता लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को राहुल गांधी मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक रैली में पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर हमला किया।
राहुल गांधी ने कहा…..
आपको बता दें राहुल गांधी ने कहा “यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ गांधी तो दूसरी तरफ गोडसे हैं। एक तरफ नफरत, हिंसा और अहंकार है तो दूसरी तरफ मोहब्बत और भाईचारा है. उन्होंने इस दौरान मीडिया की भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि प्रेस वाले हमारी मीटिंग नहीं दिखाएंगे.”
बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा……
आगे उन्होंने बीजेपी और मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, “ये जहां भी ये जाते हैं वहां नफरत फैलाते हैं। अब मध्य प्रदेश का युवा और किसान इनसे ही नफरत करने लगा है। इन्होंने जो जनता के साथ किया है अब वही चीज जनता इनके साथ कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हम यहां हर वर्ग के लोगों से मिले। सबने यही कहा कि मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है। जितना करप्शन बीजेपी वालों ने यहां किया है उतना पूरे देश में कहीं नहीं किया है। ये लोग बच्चों के स्कूल के फंड से लेकर महाकाल कॉरिडोर तक में पैसे खा गए। व्यापम घोटाले में करोड़ों लोगों को नुकसान पहुंचाया.”
जाति के मुद्दे पर दिया जोर
इसके साथ ही राहुल गांधी ने उन्होंने अपने भाषण में जातिगत जनगणना पर भी जोड़ दिया। उन्होंने बार-बार ओबीसी की सही आबादी का पता न होने की बात कहते हुए कहा कि अब वह समय आ गया है जब हमें हिंदुस्तान का एक्सरे करना है। ये पता लगाना है कि ओबीसी की आबादी कितनी है। हमारी सरकार आई तो पहला काम ये करके दिखाएंगे।

 

 

Desk Team