हर दो महीने पर दिल्ली में दौरा करेंगी ममता बनर्जी, कहा- ‘लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ’ है हमारा नारा

Summary :

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास से निकलने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि “मैंने शरद पवार से बात की है। यह दौरा सफल रहा। हम राजनीतिक मकसद से मिले थे।”

राष्ट्रीय राजधानी में अपने पांच दिवसीय दौरे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष के दिग्गज नेताओं के साथ मुलाकात की। टीएमसी प्रमुख के दिल्ली दौरे का आज आखिरी दिन है। इस दौरान उन्होंने रांकपा चीफ शरद पवार से मुलाकात नहीं कर सकी।
इस बीच टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास से निकलने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि “मैंने शरद पवार से बात की है. यह दौरा सफल रहा। हम राजनीतिक मकसद से मिले थे। लोकतंत्र बने रहना चाहिए। हमारा नारा है ‘लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ’। हम किसानों के मुद्दों का भी समर्थन करते हैं। हम अब हर 2 महीने में दिल्ली आते रहेंगे।”
बता दें कि ममता बनर्जी ने 5 दिन के दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित विपक्ष के कई नेताओं से मिलीं तो एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से फोन पर बात की। ममता ने विपक्षी नेताओं के साथ 2024 में बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए रणनीति बनाई। हालांकि, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की।
वहीं कृषि कानून पर दिल्ली की सीमाओं किसान एक तरफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की किसान नेताओं से मुलाकात करने की बात कही जा रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने दिल्ली दौरे के दौरान किसान नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं।गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे एक किसान नेता ने इस बात की ओर इशारा किया है कि, ममता बनर्जी दिल्ली में सभी नेताओं से मुलाकात करने के बाद किसान नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।
बॉर्डर पर बैठे एक किसान नेता ने नाम न लेने की शर्त पर बताया कि, ममता बनर्जी संभावित शुक्रवार को मुलाकात कर सकती हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी तक तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। दरअसल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री संसद के मानसून सत्र के बीच सोमवार को अपने पांच दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची हुई हैं।
बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का गुरुवार को दिल्ली दौरे का चौथा दिन रहा, इन दिनों में लगातार उन्होंने अलग अलग नेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी।

Desk Team