प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने रेडियो के कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, हमारे त्योहारों के साथ देश का एक नया संकल्प भी जुड़ा है। 2 अक्टूबर को बापू की जयंती के मौके पर इस अभियान को और तेज़ करने का संकल्प लेना है।यह संकल्प ‘वोकल फॉर लोकल’ का है। खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट इन सारे प्रोडक्ट के साथ लोकल सामान जरूर खरीदें।
आपको बता दें कि उन्होंने कहा, यह अभियान इसलिए भी खास है क्योंकि आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान हम आत्मनिर्भर भारत का भी लक्ष्य लेकर चल रहे हैं जो सही मायने में आज़ादी के दीवानों को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।आगे उन्होंने कहा कि आप से से निवेदन है कि खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट के सारे प्रोडक्ट खरदीने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दें।
आगे पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, मझे लगता है कि हम सबको मिलकर ई-बुक तैयार करनी चाहिए। जिसमे लोग मिलेट से बनने वाले व्यंजनों और अपने अनुभवों को साझा कर सकते है। इससे अंतर्राष्ट्रीय मिलेट साल से पहले हमारे पास सार्वजनिक इससे ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट साल’ से पहले हमारे पास सार्वजनिकइनसाइक्लोपीडिया भी तैयार होगा। जिसे MYGOV पर भी प्रकाशित कर सकते हैं।पिछले महीने मैंने मोटे आनाज की बात कही थी, इसको लेकर लोगों में उत्सुकता है। मुझे कई पत्र मिले जिसमें लोगों ने मिलेट को अपने भोजन का हिस्सा बनाया है।


Download Android App
Download iOS App



