मणिपुर घटना दुर्भाग्यपूर्ण लेकिन पश्चिम बंगाल में जो हुआ और भी शर्मनाक : धर्मेंद्र प्रधान

Summary :

मणिपुर में दो महिलाओ के साथ हुई घटना के बाद देश के हर नागरिक में आक्रोश है , जिसके बाद अब सियासत भी खूब हो रही है

मणिपुर में दो महिलाओ के साथ हुई घटना के बाद  देश के हर नागरिक में आक्रोश है , जिसके बाद अब सियासत भी खूब हो रही है।  इन सबके बीच ऐसी एक और घटना का जिक्र करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार भी सवालों के घेरो में है।   लेकिन पश्चिम बंगाल में जो हुआ वह और भी दुर्भाग्यपूर्ण  है।
मणिपुर घटना दुर्भाग्यपूर्ण 
केंद्रीय मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाने की घटना निंदनीय है। धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिम्मेदारी ली है और आश्वासन दिया है कि महिलाओं के खिलाफ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मनपुर में जो कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन पश्चिम बंगाल में जो हुआ वह उससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण है। यह चिंताजनक और शर्मनाक है।
अमित मालवीय ने ट्वीट कर ममता पर साधा निशाना 
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को राज्य में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी अमित मालवीय ने आज ट्वीट किया 

कि कुछ दिन पहले मालदा में दो आदिवासी महिलाओं को कथित तौर पर “नग्न किया गया, प्रताड़ित किया गया और बेरहमी से पीटा गया” जबकि पुलिस मूक दर्शक” बनी रही। सत्तारूढ़ ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भाजपा अनावश्यक रूप से इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है और महिलाओं को चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।सोशल मीडिया पर सामने आए इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर मालवीय ने दावा किया कि यह 19 जुलाई को मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के साप्ताहिक बाजार पाकुआ हाट में हुआ था।

Desk Team