नयी दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को यहां आयोजित दशहरा उत्सव के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रावण, मेघनाद तथा कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
श्री नव धार्मिक लीला कमेटी ने लालकिला मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया था। मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मंच पर राम, सीता और लक्ष्मण की भूमिका अदा करने वालों के सिर पर ‘तिलक’ भी लगाया। पुलिस ने इस कार्यक्रम के लिए कड़ी व्यवस्था की थी। इस दौरान आंशिक रूप से यातायात भी प्रभावित हुआ।


Download Android App
Download iOS App



