Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

‘Mann Ki Baat’ कार्यक्रम में बोले PM Modi, ‘विकसित भारत’, आत्म-निर्भरता की भावना से भरा हुआ

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को मन की बात साल के आखिरी एपिसोड को संबोधित किया है।मन की बात कार्यक्रम का आज 108वां एपिसोड है। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर दिया और ‘फिट इंडिया’ के लिए कई अनूठे प्रयासों पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा देश ‘विकसित भारत’ और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है और इस भावना तथा गति को 2024 में भी बनाए रखना है। ‘Mann Ki Baat’ कार्यक्रम में बोले PM Modi ‘विकसित भारत’, आत्म-निर्भरता की भावना से भरा हुआ- PM Modi PM Modi ने ‘फिट इंडिया’ के लिए…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को मन की बात साल के आखिरी एपिसोड को संबोधित किया है।मन की बात कार्यक्रम का आज 108वां एपिसोड है। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर दिया और ‘फिट इंडिया’ के लिए कई अनूठे प्रयासों पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा देश ‘विकसित भारत’ और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है और इस भावना तथा गति को 2024 में भी बनाए रखना है।

  • ‘Mann Ki Baat’ कार्यक्रम में बोले PM Modi
  • ‘विकसित भारत’, आत्म-निर्भरता की भावना से भरा हुआ- PM Modi
  • PM Modi ने ‘फिट इंडिया’ के लिए कई अनूठे प्रयासों पर प्रकाश डाला

आपको बता दें प्रसारण के दौरान ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद और अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी अच्छी सेहत का राज क्या है।मोदी ने कहा कि भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है और ‘विकसित भारत’ और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है।मोदी ने कहा, ”हमें 2024 में भी इसी भावना और गति को बनाए रखना है।’’

 देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं- PM Modi

उन्होंने यह भी कहा कि भारत का नवोन्मेष का केंद्र बनना इस बात का प्रतीक है कि देश अब रुकने वाला नहीं हैं।प्रधानमंत्री ने चंद्रयान तीन की सफलता सहित साल 2023 में विभिन्न क्षेत्रों में देश को हासिल हुई उपलब्धियों का उल्लेख किया और देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner