राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और PM मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को विजयादशमी पर शुभकामनाएं दी

Summary :

आज पूरे देश में दशहरे का उत्सव मनाया जाएगा, इस शुभ अवसर पर देश के माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने विजयादशमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

आज पूरे देश में दशहरे का उत्सव मनाया जाएगा, इस शुभ अवसर पर देश के माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी है।

कोविंद ने देशवासियों को दी बधाई
राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘‘विजया दशमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। दशहरा, बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें नैतिकता, भलाई और सदाचार के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। मेरी शुभकामना है कि यह पर्व देशवासियों के जीवन में समृद्धि व प्रसन्नता का संचार करे।’’
गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने टि्वटर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा,‘‘विजयादशमी के पावन अवसर पर आप सबको अनंत शुभकामनाएं।‘‘ गृह मंत्री शाह ने टि्वटर पर कहा,‘‘समस्त देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।‘‘ रक्षा मंत्री श्री सिंह ने संदेश में लिखा,‘’विजयादशमी के पावन पर्व पर आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं।‘‘

Desk Team